गृहमंत्री अमित शाह की पोटका विधानसभा में जनसभा और जमशेदपुर में रोड शोऐतिहासिक रूप से सफल व भव्य होगी :- काले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा शनिवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा के जुड़ी स्टेडियम में गृह मंत्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक एवं भव्य रूप में सफल होगी। उन्होंने कहा गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पोटका विधानसभा के सभी मंडलों में बैठक कर सभा की सफलता के नियमित आवश्यक तैयारी एवं रूपरेखा बनाई गई है। प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा जमशेदपुर के साकची जुबिली पार्क गोलचक्कर से एग्रीको ट्रैफिक सिग्नल तक गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय कार्यकर्ता एवं हजारों शहरवासी शामिल होंगे। श्री काले ने जमशेदपुर के प्रबुद्ध नागरिकों से गृह मंत्री अमित शाह के पहली बार हो रहे रोड शो में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी के विजयी संकल्प अभियान को बल देने एवं सफल बनाने का आग्रह किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें