अरका जैन विश्वविद्यालय ने हैदराबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइज के साथ किया एमओयू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी ने हैदराबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइज के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। “इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइज” भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर, एमओई, भारत सरकार) की ओर से संचालित एक शोध संस्थान है, जो सार्वजनिक उद्यमों के लिए नीतियों के निर्माण से संबंधित मुद्दों का व्यवस्थित और निरंतर अध्ययन करता है। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य अनुसंधान और विकास गतिविधियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति करना है। एमओयू के संबंध में यूनिवर्सिटी के निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित श्रीवास्तव, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन डॉ एसएस रजी, कैंपस निदेशक डॉ अंगद तिवारी व संयुक्त कुलसचिव डॉ धंजल ने जानकारी दी. डॉ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पाठ्यक्रम डिजाइन, छात्रों के प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम, अनुसंधान और विकास गतिविधियों, अतिथि व्याख्यान के आयोजन, एफडीपी, छात्र विनिमय कार्यक्रम, छात्रों के रोजगार कौशल विकसित करने आदि के लिए इनपुट साझा करने में सहरयोग व इसका बेहतर लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.