पश्चिमी कालीमाटी पंचायत में सहायिका चयन में बीडीओ पर मनमानी का आरोप, उपायुक्त से शिकायत की तैयारी में स्थानीय लोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड की पश्चिमी कालीमाटी पंचायत में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन का स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। सहायिका के चयन में लोगों ने भारी अनियमितता का आरोप लागाते हुए उपायुक्त से लिखित शिकायत करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रखंड की बीडीओ पर मुखिया की अनुपस्थिति में जबरन सहायिका का चयन कर खानापूर्ति कर दिये जाने का आरोप लगाया है। पश्चिमी कालीमाटी पंचायत भवन में आंगनबाड़ी सहायिका का चयन किया गया। इस दौरान लोगों का कहना था कि आंगनबाड़ी सहायिका का चयन समिति द्वारा किया जाता है। चयन समिति में बीडीओ, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य की मुख्य भूमिका होती है। यहां चयन प्रक्रिया में पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. लेकिन स्थानीय मुखिया मेडिकल कारणों से अनफिट थीं. मुखिया की अनुपस्थिति में आंगनबाड़ी सहायिका का चयन किया जाना अपने आप में बीडीओ के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने के साथ ही अनियमितता को दर्शाता है। भाजपा नेता गौरीशंकर सिंह ने कहा कि इस संबंध में जिले के उपायुक्त से शिकायत की जाएगी. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया है. इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने कहा है कि नियमों के अनुसार ही चयन की प्रक्रिया पूरी की गयी है। आंगबाड़ी सहायिका पद के लिए कुल तीन आवेदन आये थे। इनमें एक ही आवेदक योग्य थी। उनके पास सारे कागजात थे। इसे देखते हुए उनका सहायिका के रूप में उनका चयन किया गया। अन्य दो आवेदकों के पास पर्याप्त कागजात नहीं थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.