देश का एक नए युग में हो रहा प्रवेश : अनिल मोदी।

जमशेदपुर : भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने आज देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक करार देते हुए देश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश में नेहरू के बाद यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार इस पद की शपथ ले रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का यह कार्यकाल ऐतिहासिक होगा और भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में यह एक सम्पूर्ण  मंत्रिमंडल है जो देश की भौगोलिक परिस्थिति, क्षेत्रीय संतुलन ,अनुभव एवं दक्षता के आधार पर बनाया गया है।यह मंत्रिमंडल अनुभव एवं जोश का समन्वय है। मंत्रिमंडल की तस्वीर से यह स्पष्ट है कि आने वाला समय देश के लिए विकास के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने मंत्रिमंडल में झारखंड से अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ को शामिल कर उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया।

Leave a Comment