स्कूलों के संचालन समय में किया बदलाव : झारखंड सरकार 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची : भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। 15 जून तक सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। सरकार के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। गर्मी को देखते हुए यह नया आदेश जारी किया गया है कि सभी क्लास की पढ़ाई स्कूलों में सुबह 7:00 बजे से लेकर सुबह 11:30 बजे तक होगी। यह आदेश सभी तरह के सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। इस नियम का सख़्ती से अनुपालन करने का आदेश स्कूलों को दिया गया है। झारखंड सरकार की ओर से इससे पहले भी गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया था। 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.