पतरातु में पासवा की राज्य स्तरीय कार्यशाला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रमन झा को दुबारा मिली पासवा जिलाध्यक्ष की कमान

सुभाष उपाध्याय बने प्रदेश महासचिव

संरक्षक वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव भी हुए शामिल

पतरातु : पासवा (पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन) की राज्य स्तरीय कार्यशाला पतरातु के लेक रिसोर्ट पर्यटन विहार में हुई। कार्यशाला पासवा के संरक्षक झारखंड सरकार के डॉ रामेश्वर उरांव के संरक्षण और राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में रमन झा को दुबारा पूर्वी सिंहभूम जिले का अध्यक्ष मनोनित किया गया और सुभाष उपाध्याय को प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी दी गई। आलोक दुबे ने अपने संबोधन में कहा की आर टी ई के संशोधित कानून को निरस्त करवाने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा की निजी विद्यालयों की जोरदार आवाज बनकर पासवा उभरी है। उन्होंने पूर्व की तरह ही प्रतिभा सम्मान समारोह रांची समेत राज्य के सभी जिले में करवाए जाने की घोषणा की। संरक्षक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा की पासवा के अभियान को उनका पूरा समर्थन है तथा सरकार से उनकी मांग चुनाव से पूर्व पूरी हो जाने की उम्मीद है।

इस अवसर पर चतरा से नीरज सहाय, हजारीबाग से मिंकु कुमार, रांची से सुषमा केरकेट्टा, बिपिन कुमार, गोड्डा से मनोज झा, लाल किशोर नाथ शहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, सुनीता सहाय समेत अन्य शामिल हुए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.