पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 85,000/- का TMH बिल हुआ माफ।

SHARE:

जमशेदपुर : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच अस्पताल ने वार्ड नंबर 6 चक्रधरपुर निवासी बबलू कुमार के माफ किए 85,000/- रु का चिकित्सा शुल्क। चक्रधरपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी बबलू कुमार जिनका टीएमएच में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका अस्पताल का बिल 1,39,000/ रुपए हो गया था परिवार के लोगो ने किसी तरह से 54,000 रुपए दे पाए बाकी  चिकित्सा शुल्क का 85,000/- शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थे। पूर्व उपाध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग भाजपा वरिय नेता अशोक सारंगी ने  कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 85,000/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया एबं उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाए। परिजनों ने अपने इस दुख की घड़ी में साथ देने के लिए पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया ।

Leave a Comment