जमशेदपुर : हिंदुओ के आराध्य भगवान श्रीराम के जन्मभूमि स्थान पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित निर्माणाधीन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में मंदिर का चित्र, अक्षत एवं निमंत्रण हेतु पत्रक का वितरण किया जा रहा है इसी के क्रम में कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह भाजपा नेता विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ज़िले के पटमदा क्षेत्र के बेल्टाँड से लेकर गोपालपुर तक घर घर में जाकर छाया चित्र, अक्षत, पत्रक एवं एक-एक वृक्ष वितरण करते हुए उन्हें राम मंदिर के निर्माण को लेकर जानकारी देते हुए 22 को जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने को लेकर आग्रह किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भारत तिब्बत सहयोग मंच झारखंड प्रांत के युवा महामंत्री अखिल सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार-प्रासार प्रमुख संजय चौरसिया। भाजपा जुगसलाई युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास सिंह, अभावीप के विशाल वर्मा, राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के राजेश कुमार, भजयूमों नेता नारायण शुक्ला, समाजसेवी मोहित मल्लाह, हर्ष सहित अन्य शामिल थे।









