संस्था व जनप्रतिनिधियों ने सफाई अभियान चलकर स्वच्छ रहने का दिया संदेश।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान में बागबेड़ा कुँवर सिंह मैदान में पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह स्वयं झाड़ू लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने मैदान के छोटे पत्थर एक जगह इकट्ठा कर हटवाया। वहीं मैदान के चारों तरफ झाड़ू देकर कचरे को इकट्ठा कर सुरक्षित जगह पर फेंक कर पूरे मैदान को स्वच्छ बनाया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा बागबेड़ा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहीद मैदान के बाद कुंवर सिंह मैदान का साफ सफाई किया गया। ताकि स्वच्छता के प्रति स्थानीय लोगों जागरूक को किया जा सके।

वही सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा स्वच्छता जागरूकता अभियान के लिए पूरे टीम को बधाई दी। उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर राकेश सिंह,उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडे,अनिल सिंह,प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, सी एसपी सिंह,वीरेश सिंह, मुख्तार सिंह, जय शंकर पांडे, मिथिलेश सिंह, अधिवक्ता रंजीत कुमार शर्मा, धनंजय शर्मा, श्याम तिवारी, श्रीकांत सिंह, संजय सिंह, जयशंकर, शशिकांत तिवारी, अरविंद कुमार, रमेश सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.