Jamshedpur East MLA Developmentजमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने ₹5.94 करोड़ की लागत से 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।जानें किन इलाकों में होंगे ये बड़े निर्माण कार्य!

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को टाउन हॉल परिसर, सिदगोड़ा में 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि संजीव कुमार भी मौजूद रहे।

ये सभी परियोजनाएं नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा वित्तपोषित और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा कार्यान्वित की जाएंगी। इन कार्यों की कुल लागत ₹5,94,62,291 है।

तीन प्रमुख श्रेणियों में होंगे विकास कार्य

1. सड़क परिवहन परियोजनाएं – ₹2,18,55,314

2. नागरिक सुविधा परियोजनाएं – ₹3,47,36,827

3. 15वें वित्त आयोग के तहत परियोजना – ₹28,70,150

कहां-कहां होंगे ये विकास कार्य?

इन परियोजनाओं के तहत बिरसानगर, भुइयांडीह, गोलमुरी, काशीडीह, बर्मामाइंस और सीतारामडेरा समेत अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे। इसमें सड़कों और नालियों का निर्माण, पेवर्स ब्लॉक बिछाने, सामुदायिक भवनों के निर्माण और मरम्मत तथा भूमि घेराबंदी कार्य शामिल हैं।

प्रमुख विकास कार्य:

बिरसानगर जोन नंबर 1, भुइयांडीह के ब्राह्मणटोला, गोलमुरी के मथुरा बागान में सड़क निर्माण

बिरसानगर, काशीडीह, बर्मामाइंस, सीतारामडेरा में पेवर्स ब्लॉक का निर्माण

मनीफीट, बिरसानगर जोन नंबर 1, भुइयांडीह में नालियों का निर्माण

गोलमुरी सामुदायिक भवन में पुस्तकालय हॉल

बागुनहातु और भुइयांडीह में भूखंडों की बाउंड्री वॉल

देवनगर में सामुदायिक भवन का निर्माण

“पूर्वी जमशेदपुर को बनाएंगे मॉडल क्षेत्र” – विधायक पूर्णिमा साहू

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अपने विधानसभा क्षेत्र को झारखंड का एक मॉडल क्षेत्र बनाना है। वे क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और सामुदायिक विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.