BJP Protest Against Congress सोनिया गांधी की टिप्पणी पर BJP OBC मोर्चा का विरोध, सागर राय ने की कड़ी निंदा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “बेचारी” कहे जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) OBC मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सागर राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को असभ्य, अपमानजनक और महिला विरोधी करार देते हुए कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता पर सवाल उठाया।

राष्ट्रपति का अपमान, 140 करोड़ भारतीयों का अपमान

सागर राय ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था का प्रतीक होती हैं। उनका अपमान 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। उन्होंने सोनिया गांधी के इस बयान को आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के प्रति कांग्रेस की नकारात्मक सोच का प्रमाण बताया।

कांग्रेस पर लगाया वोटबैंक की राजनीति का आरोप

सागर राय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसने कभी डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को भी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के नाम पर सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करती है, लेकिन असल में इस वर्ग के प्रति घृणा और भेदभाव रखती है।

BJP करेगी विरोध प्रदर्शन, सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी की मांग

BJP OBC मोर्चा ने कांग्रेस की इस मानसिकता का विरोध करने का ऐलान किया है। सागर राय ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को जनता के सामने लाएगी और सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता ने माफी नहीं मांगी, तो देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

 

 

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.