रामनवमी विसर्जन जुलूस में पूर्व सैनिकों की सेवा भावना, टेल्को में शिविर लगाकर बांटा चना-गुड़ और शरबत

SHARE:

Jamshedpur : रामनवमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा टेल्को स्थित लेबर ब्यूरो के समीप सेवा शिविर लगाकर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच चना-गुड़ एवं शीतल शरबत का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली।

कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह, भाजपा प्रवक्ता एवं “नमन” के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से जुड़े श्रमिक नेता आरके सिंह तथा तुलसी भवन से संजय तिवारी उपस्थित रहे।

इस दौरान तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिकों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता की और सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज को सेवा और समर्पण का संदेश दिया। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस शिविर ने लोगों को न केवल राहत पहुंचाई, बल्कि पर्व को सेवा के माध्यम से मनाने की प्रेरणा भी दी।

कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह, दीपक शर्मा, दयाभूषण, उमेश शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, गौतम लाल, संतोष कुमार, अवधेश कुमार, योगेश कुमार सिंह, पी. शंकर, बिरजू कुमार, विजय कुमार, चंद्र प्रसाद, धीरज सिंह, पंकज शर्मा, राजीव सिंह, निरंजन कुमार, अमरेंद्र कुमार, किशोरी प्रसाद सहित लगभग 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का यह प्रयास समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना को मजबूत करने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Comment

और पढ़ें