मकदमपुर मुंशी मोहल्ला की समस्याओं से अवगत हुए विधायक।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मकदमपुर में जल्द निजी खर्चे से नाली का होगा साफ सफ़ाई :- मंगल कालिंदी।

जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड दक्षिणी कालीमाटी पंचायत अंतर्गत मकदमपुर क्षेत्र का विधायक मंगल कालिंदी ने दौरा किया। मंगलवार को दौरा के दौरान मुंशी मोहल्ला के स्थानीय लोगों ने विधायक को जल जमाव की परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने कहा बारिश होने से बड़ा नाला जाम होने के कारण नाला का पानी आस पास के घरों और मौहल्ला में घुस जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।बरसात शुरू होने वाली है। इसका समाधान नहीं किया गया तो समस्याएं और बढ़ जाएंगी।

मकदमपुर मुंशी मोहल्ला में स्थानीय लोगो के साथ नाले का निरीक्षण करते झामुमो विधायक मंगल कालिंदी।

झामुमो विधायक श्री कालिंदी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त नाले का निरीक्षण कर जल्द निजी खर्चे से पोकलेन लगवाकर नाली की साफ सफ़ाई करवाने का अश्वाशन स्थानीय लोगों को दिया। मौके पर ज़िला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,झामुमो नेता मनोहर हुसैन, कमलेश श्रीवास्तव, दक्षिण कालीमाटी पंचायत मुखिया काली दास टूडू ,उत्तरी कालीमाटी पंचायत मुखिया उमेश पुराण,मोहम्मद चिड्डू, गोल्डन,चंचल श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,भगवान लाल, राकेश यादव सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.