जमशेदपुर : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से कोल्हान के पूर्व कमिश्नर सह बीजेपी नेता विजय सिंह ने रांची स्थित भाजपा कार्यालय में की मुलाकात। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जमशेदपुर एवं खूंटी लोकसभा को लेकर विस्तृत चर्चा किया जिसमे दोनों ही लोकसभा क्षेत्रो में पढ़े-लिखे मतदाताओं, खासकर उच्चवर्गीय परिवार के बीच जागरूकता अभियान चलाने और इसको लेकर संगठन के प्रबुद्ध लोगों जैसे सेवानिवृत्त अधिकारी, डॉक्टर, जज, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, ख्याति प्राप्त लोगों एवं केंद्र और राज्य सरकार से विशेष सम्मान प्राप्त लोगो का टीम गठित कर मतदान के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए केंद्र में पुनः मोदी सरकार बनाने हेतु मतदान के रूप में आशीर्वाद प्रदान करने का निवेदन करने हेतु घर-घर जाकर जनजागरण करने का सुझाव श्री सिंह ने आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी को दिया जिसपर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए ठोस कदम उठाने की बात कही। आपको बताते चले श्री सिंह सिमडेगा में बतौर उपायुक्त अपनी सेवा दे चुके है और सिमडेगा वासियों के दिलो में श्री सिंह की अलग जगह है जब वह सिमडेगा में बतौर उपायुक्त अपनी सेवा दे रहे थे तब वह कई किलोमीटर तक पैदल चलकर जाते थे और लोगो की समस्याओं को सिर्फ सुनते ही नही थे बल्कि तत्काल उसके निराकरण की भी व्यवस्था किया करते थे। जिले में सिंचाई को लेकर स्थानीय लोगों को काफी समस्यों का सामना करना पड़ता था जिसको लेकर उन्होंने पहल कर इस समस्या का समाधान किया था जिसको लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक बार उनकी जमकर तारीफ की थी। सिमडेगा शायद भारत का पहला जिला होगा जहां जिले के उपायुक्त ने गावँ को गोद लेकर उसे आदर्श गांव बनाने की परंपरा की शुरुआत किया था।









