प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, कहा- देश के लिए ऐतिहासिक क्षण।

जमशेदपुर : भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक रहे नंदजी प्रसाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रविवार का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण होगा जब प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे और उस शपथ ग्रहण समारोह में हम सभी साक्षी बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नंदजी प्रसाद रविवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं एवं सांसदों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछले दस वर्षों में देश के प्रधानसेवक के रूप में नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान और स्वाभिमान बढ़ाया है, वे आने वाले पांच वर्षों में उसी प्रकार से देश को सशक्त और मजबूत बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगी और हम विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Journalist Sanjeev Mehta recovery वरिष्ठ पत्रकार  प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता को गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद 2 दिन बाद आया होश सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब द्वारा समय पर जुटाई गई क्राउड-फंडिंग और टीएमएच में विशेषज्ञ देखभाल के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।

Mango flyover construction आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस ने जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के आरोप में विधायक सरयू राय के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कानूनी कार्रवाई और बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Bagbera water crisis पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा निजी पानी के टैंकर की व्यवस्था कर बागबेड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को राहत पहुंचाई गई है, जिससे पूरे भीषण गर्मी में मुफ्त पेयजल सुनिश्चित हुआ है।