पर्यावरण की रक्षा का संकल्प हीं धरती आबा जननायक बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ कविता परमार

जमशेदपुर : जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने स्वतंत्रता सेनानी, जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 124 वीं शहादत दिवस पर बिरसानगर संडे मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। भगवान बिरसा मुंडा जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा थे जिन्होंने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय की समाजिक और आर्थिक सुधार के लिए समर्पित किया। उनके 125वें शहादत दिवस के अवसर पर हम सभी उन्हें उनके वीरता, समर्पण और समाज सेवा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

श्रीमती परमार ने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी का विचार और उनका समर्पण हमें एक महान उत्साह और प्रेरणा प्रदान करता है। हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प करते हैं।” उन्होंने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कविता परमार के साथ श्री सोना भट्टाचार्य, रंजय राय , चितरंजन , रौशन कुमार , दीपक, अजित सिंह, अमरेंद्र सहित अन्य ने धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित कीया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Journalist Sanjeev Mehta recovery वरिष्ठ पत्रकार  प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता को गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद 2 दिन बाद आया होश सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब द्वारा समय पर जुटाई गई क्राउड-फंडिंग और टीएमएच में विशेषज्ञ देखभाल के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।