टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का भव्य स्वागत, मजदूरों में उत्साह की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर, 30 अप्रैल 2025:
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री और फिटमेंट लाइन में जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि यूनियन को नया नेतृत्व कितना व्यापक समर्थन प्राप्त है।

समारोह में यूनियन महामंत्री आरके सिंह, जीएम मुनीष राणा, जीएम श्रीमती किरण नरेन्द्रन, ईआर के वरिष्ठ प्रबंधक नगेंद्र सिंह, यूनियन के ऑफिस बेयरर, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

फूलों और तालियों से किया गया स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद को अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर की गई। साथ ही महामंत्री आरके सिंह, जीएम मुनीष राणा और श्रीमती किरण नरेन्द्रन का भी सम्मान किया गया। जीएम मुनीष राणा के अनुरोध पर अध्यक्ष के सम्मान में एक मिनट तक तालियों की गूंज पूरे प्लांट में गूंजती रही।

मजदूरों से जुड़े नेतृत्व की जरूरत: आरके सिंह

अपने संबोधन में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एक अच्छा यूनियन नेता वही हो सकता है जिसमें त्याग की भावना हो और जो मजदूरों के दर्द को समझ सके। उन्होंने कहा कि शशि भूषण प्रसाद जैसे शांत, सौम्य और ईमानदार व्यक्ति का चयन सोच-समझ कर किया गया है। वह न किसी पार्टी से जुड़े हैं, न राजनीति से, लेकिन मजदूरों की समस्याओं की गहराई से समझ रखते हैं। उन्होंने मजदूरों से ईमानदारी से कार्य करने, यूनियन की एकजुटता बनाए रखने और क्वालिटी व सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

आरके सिंह ने कहा कि अध्यक्ष और महामंत्री हर समय मजदूरों के लिए उपलब्ध हैं — चाहे रात के 12 बजे ही क्यों न हो। उन्होंने वेतन समझौता, स्कूलों में कर्मियों के बच्चों के एडमिशन और कर्मियों की बहाली जैसे मुद्दों पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा, “जिस कंपनी के कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान नहीं होगी, वह कंपनी आगे नहीं बढ़ सकती। हमारी कोशिश रहेगी कि मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।”

विवेक विद्यालय रोड शिव मंदिर में भी हुआ सम्मान

इसी क्रम में गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय रोड के शिव मंदिर के वार्षिक कार्यक्रम में भी अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का सम्मान किया गया। उन्हें माला और अंगवस्त्र पहनाकर श्रद्धा पूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर जीप सदस्य परितोष सिंह, जिम्मी भास्कर, आरआर दुबे, प्रकाश विश्वकर्मा, शिव नारायण सिंह, जुगनू वर्मा और भोला सिंह समेत यूनियन के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

संचालन और धन्यवाद

बीआईडब्ल्यू समारोह का संचालन नवीन कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने किया। वहीं फिटमेंट लाइन समारोह का संचालन रामविलास और धन्यवाद ज्ञापन एस. महतो ने किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें