जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनसीसी इकाई की ओर से देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैनिकों की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने के लिए एक श्रृंखला कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला और कविता प्रतियोगिता शामिल थी.. इसमें 35 कैडेट्स ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में 35 एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी छात्राओं की भावना और समर्पण का प्रमाण है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में देशभक्ति और गर्व की भावना उत्पन्न होती है। उन्हें हमारे सैनिकों द्वारा देश की सुरक्षा के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाई जाती है।

कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर एक लघु फिल्म, भावपूर्ण नाटक और सीटीओ प्रीति ने एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। इन गतिविधियों ने छात्राओं को कारगिल विजय दिवस का महत्व समझाया और कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ नूपुर अन्विता मिंज के वक्तव्य के साथ हुआ। इसमें हमारे शहीदों को याद करने के महत्व को रेखांकित किया गया। एसयूओ अनमोल परी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.