विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सरायकेला में प्रभात फेरी, योग व स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

SHARE:

Adityapur : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले में स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों और न्यायालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामाशंकर सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बिरेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.के. पांडेय, दीपक मलिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभात फेरी का मुख्य विषय “स्वस्थ जीवनशैली एवं योग अभियान” रहा, जिसमें लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित योग और संतुलित दिनचर्या से स्वस्थ जीवन संभव है। साथ ही, लोगों को अच्छी आदतें अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

यह आयोजन न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें