Jamshedpur : बारीडीह स्थित विजया गार्डन्स (VG) सोसाइटी के क्लब हाउस रेस्टोरेंट में खुशहाल ग्रुप द्वारा “मार्च गेट-टुगेदर” का भव्य आयोजन किया गया। शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, पड़ोसियों एवं घनिष्ठ मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
यह इस वर्ष खुशहाल ग्रुप का चौथा सामाजिक आयोजन था, जो लगातार बढ़ती सहभागिता और आपसी सौहार्द का प्रमाण है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ, जिसे श्री भारत सतपथी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कुल 36 सदस्यों की रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गई।
सांस्कृतिक संध्या में श्री शंतनु पाल, श्री पार्था मुखोपाध्याय, श्री अमलेन्दु हलदार, श्री चरणजीत शर्मा एवं श्रीमती भारती राव ने मधुर हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वहीं, रोचक प्रश्नोत्तरी (क्विज) कार्यक्रम का संचालन श्री गौतम बनर्जी ने किया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर श्री आर. एस. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजन के सफल संचालन एवं समन्वय में श्री अविनाश कुमार, अमिता कुमारी एवं श्री गौतम बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजक श्री अविनाश कुमार, जो पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर भी रह चुके हैं, ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समाज में संवाद, आत्मीयता और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि खुशहाल ग्रुप का अगला कार्यक्रम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।









