उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया में बाला दिवस मेला, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन

SHARE:

Noamundi:नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया में बाला दिवस मेला का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ गांव के बुजुर्ग, महिला-पुरुष और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी एवं गुवा पूर्वी की मुखिया चंदमीनी लागुरी उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मेले में 100 मीटर दौड़, मेंढक रेस, बोरा रेस सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के लिए मैजिक चेयर जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम और डांस प्रतियोगिता रही, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस बाला दिवस मेले ने शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। आयोजन ने बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और समुदाय में आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Comment