Umesh Kumar Sahu Notary Public अधिवक्ता उमेश कुमार साव बने नोटरी पब्लिक, विधिवत कार्यभार संभाला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश कुमार साव को भारत सरकार द्वारा नोटरी पब्लिक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने विधिवत काम की शुरुआत कर दी। इस खास मौके पर समाजवादी चिंतक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उन्हें माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी।

राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता, केंद्र सरकार से नियुक्ति पत्र

अधिवक्ता उमेश कुमार साव, जो अपनी वकालत की सिल्वर जुबली पूरी कर चुके हैं, ने भारत सरकार के विधि विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार से नोटरी पब्लिक का नियुक्ति पत्र मिला।

नोटरी पब्लिक के रूप में पहली सेवा

नोटरी पब्लिक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाते हुए अधिवक्ता सिद्धेश्वर बाबू नंदी के तीन एफिडेविट के साथ उन्होंने अपनी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिंदो मिश्रा, संजीव सिंह, राहुल प्रसाद, राहुल राय, श्रीकांत गिरि, निशांत, नंद कुमार राय, श्रीकांत सिंह, कुलविंदर सिंह और दिनेश साहू समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

जमशेदपुर के कानूनी क्षेत्र में नई उपलब्धि

उमेश कुमार साव की इस उपलब्धि से जमशेदपुर के कानूनी क्षेत्र को नई पहचान मिली है। उनके नोटरी पब्लिक बनने से शहर के अधिवक्ताओं और आम जनता को विधिक कार्यों में अधिक सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.