स्व. आशीष डे “भाई” की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित, श्रीलेदर्स परिवार ने लिया समाजसेवा का संकल्प

SHARE:

Jamshedpur : साकची श्रीलेदर्स के संस्थापक परिवार से जुड़े स्वर्गीय आशीष डे “भाई” की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को साकची बाजार स्थित श्रीलेदर्स एवं होटल स्मिता (होटल डेज ऑनर्स) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर परिवार के सदस्यों, दोनों संस्थानों के कर्मियों और समाजसेवियों ने स्व. डे को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

स्वभाव से अत्यंत सरल और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले स्व. आशीष डे “भाई” को लोगों ने स्नेहपूर्वक याद किया। ज्ञात हो कि वे स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुरेश चंद्र डे के तृतीय पुत्र थे। अपने पिता की सोच और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने श्रीलेदर्स को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया।

स्व. सुरेश चंद्र डे का सपना था कि देश के हर नागरिक को गुणवत्ता युक्त उत्पाद किफायती दरों पर मिले। इसी संकल्प को आशीष डे ने अपने जीवन में उतारा और आज भी श्रीलेदर्स परिवार उसी मार्ग पर अग्रसर है।

इस अवसर पर श्रीलेदर्स साकची के सभी कर्मियों और परिवारजनों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज और देशहित में कार्य करते हुए स्व. डे की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी मुन्ना अग्रवाल, श्रीलेदर्स एवं होटल स्मिता परिवार के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment