Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला संयोजक मंडली की ओर से गुरुवार को धालभूम क्लब, साकची में झारखंड राज्य के निर्माता और जन-जन के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में गठबंधन दलों—कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, सीपीआई, सीपीएम, माले, आम आदमी पार्टी—के नेताओं के साथ शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, उद्योगपति, चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रक यूनियन, अल्पसंख्यक समाज, बार एसोसिएशन, बस एसोसिएशन, टेंपो चालक यूनियन, झामुमो के 11 प्रखंड व 4 नगरपालिका समिति के प्रतिनिधि, हज़ारों कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

सभी ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और उनके आदर्शों पर चलते हुए झारखंड के पुनरुत्थान का संकल्प लिया। विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में आम बगान से हज़ारों महिला, पुरुष और युवाओं ने “शिबू सोरेन अमर रहें” के उद्घोष के साथ सभा में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
सभा में झामुमो के वरिष्ठ आंदोलनकारी नेता मोहन कर्मकार, विधायक मंगल कालिंदी (जुगसलाई), विधायक संजीव सरदार (पोटका), विधायक समीर मोहंती (बहरागोड़ा), पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष वारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, गणेश चौधरी, जिला प्रमुख बाघराय मार्डी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, आरजेडी जिला अध्यक्ष शंभु चौधरी, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और महिला नेत्रियों समेत हज़ारों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।









