प्रखंड सभागार में एसआईआर की पूर्व तैयारी को लेकर बीडीओ की मौजूदगी में बीएलओ व पर्यवेक्षक को दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

तालझारी: प्रखंड सभागार में मंगलवार को एसआईआर की पूर्व तैयारी को लेकर बीडीओ राम सुमन प्रसाद की अध्यक्षता में बीएलओ व पर्यवेक्षक के साथ एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जहां प्रखंड नोडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची 2003 एवं 2024 के आधार पर मतदाताओ के मैपिंग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसमें मतदाताओं को श्रेणी ए, बी, सी, डी व श्रेणी ई में विभक्त करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। उधर श्रेणी ए में 2003 से 2024 के वोटर लिस्ट में जिनका नाम है, श्रेणी बी में 1 जुलाई 1987 के पूर्व जिनका जन्म हुआ, श्रेणी सी में जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 और 2 दिसंबर 2004 के बीच होने वाले, श्रेणी डी में जिनका जन्म 2004 के बाद हुआ हो व श्रेणी ई में वैसे मतदाता होंगे जिनका जन्म भारत के बाहर हुआ व पंजीकरण व देसीयकरण के कारण भारत की नागरिकता मिली हो। साथ ही एसआईआर से पूर्व तैयारी के तहत प्रपत्र ए और बी भरकर देने का निर्देश बीडीओ द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में आपरेटर संगीता कुमारी सहित प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजर शामिल थे।

Leave a Comment