भारी वर्षा के कारण रांची रेल मंडल में दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेनें

SHARE:

रांची। पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा के चलते रांची मंडल अंतर्गत रांची–मूरी रेलखंड के कीता–सिल्ली स्टेशनों के बीच मिट्टी बहाव से रेल पटरियों के पास स्थित ओएचई (ऊपरी उपस्कर) खंभा झुक गया है। इस कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नीचे दी गई ट्रेनें अब अपने निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाई जाएंगी:

🔶 ट्रेन संख्या – 12817

हटिया – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

यात्रा प्रारंभ तिथि: 20 जून 2025

निर्धारित मार्ग: टाटीसिलवे – मुरी – कोटशिला – बोकारो स्टील सिटी

नया मार्ग: टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – चंद्रपुरा

नहीं रुकेगी: मुरी, झालिदा एवं बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर


🔶 ट्रेन संख्या – 12366

रांची – पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस

यात्रा प्रारंभ तिथि: 20 जून 2025

निर्धारित मार्ग: रांची – टाटीसिलवे – मुरी – कोटशिला – बोकारो स्टील सिटी

नया मार्ग: टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – चंद्रपुरा

नहीं रुकेगी: मुरी एवं बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है। प्रभावित यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस परिवर्तन को ध्यान में रखें और ट्रेन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए IRCTC या रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Leave a Comment