सिंहपोखरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, 10 वर्षीय मासूम की मौत

SHARE:

Chaibasha : सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चा एक भारी मालवाहक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चाईबासा–जगन्नाथपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात ठप रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया और जाम हटवाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Leave a Comment