टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सत्र, छात्राओं को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

SHARE:

Jamshedpur : टिनप्लेट डिवीजन के कर्मचारियों द्वारा जॉइंट डिपार्टमेंटल काउन्सिल (JDC) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्वयंसेवी पहल के तहत टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस एक घंटे के सत्र में 95 छात्राएं और 11 शिक्षक लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आग से संबंधित खतरों एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान छात्राओं को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

टिनप्लेट डिवीजन की फायर टीम ने लाइव प्रदर्शन कर आग पर नियंत्रण पाने के लिए अग्निशामक यंत्रों के सही इस्तेमाल के तरीके समझाए। साथ ही, आग लगने की स्थिति में सुरक्षित व्यवहार अपनाने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

यह सत्र फायर टीम के सदस्य बी. बी. सिंह, आकाश मलाकर और रवि द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम में JDC के सदस्य दीपक वर्गीस (हेड एचआरबीपी, टिनप्लेट डिवीजन), मनोज कुमार सिंह (महासचिव, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन), सूर्य भूषण शर्मा और जेनिफर जैकलीन की सक्रिय भागीदारी रही।

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के कर्मचारी अपनी स्वैच्छिक सेवाओं के माध्यम से आसपास के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा जागरूकता एवं करियर काउंसलिंग जैसे कार्यक्रमों के जरिए समाज में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं।

पिछले दो महीनों में डिवीजन की ओर से आंध्रा स्कूल, क्रिश्चियन स्कूल और टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। इसके अलावा छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन कर उनके भविष्य को दिशा देने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें