Guaa : जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम जलडीहा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन नव युवक संघ जलडीहा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) श्री सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि और सम्मानित अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
अपने संबोधन में विधायक श्री सोनाराम सिंकु ने कहा कि “खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत खेल का हिस्सा है, हारने वाले निराश न हों, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लें।” उन्होंने खिलाड़ियों को नशा और बुरी संगति से दूर रहने की सलाह दी तथा कहा कि “खेल के माध्यम से भी जीवन को सफल बनाया जा सकता है।”
विधायक सिंकु ने बताया कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं — उन्हें फुटबॉल और खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में:
🏆 विजेता टीम: स्नेहा FC हाट करंजिया — ₹1,05,000 + खस्सी + ट्रॉफी
🥈 उपविजेता: सूर्यनास FC — ₹70,000 + खस्सी + ट्रॉफी
🥉 तृतीय स्थान: सिवानी FC — ₹30,000 + खस्सी + ट्रॉफी
🏅 चौथा स्थान: लुका ब्रदर्स, चाईबासा — ₹30,000 + खस्सी + ट्रॉफी
मुख्य अतिथि श्री सोनाराम सिंकु ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति:
अध्यक्ष – सुरेंद्र सिंकु
सचिव – अनुप गोप
कोषाध्यक्ष – आशिष गोप
संरक्षक – उमेश गोप
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मंडल अध्यक्ष मथुरा लागुरी, हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया जयप्रकाश लागुरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुशील हेस्सा, पंचायत मुखिया रीता सिंकु एवं जूलियस हेंब्रम, समाजसेवी विजय गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।









