ओझा टोली पुरानी साहिबगंज के युवाओं ने दिखाई छठ घाट बनाने की पहल, उपायुक्त ने किया था असुरक्षित स्थान घोषित

SHARE:

साहिबगंज: नगर परिषद क्षेत्र के ओझा टोली पुरानी साहिबगंज गंगा घाट को इस बार छठ पूजा से पहले उपायुक्त हेमंत सती ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर व गंगा कटाव को देखते हुए असुरक्षित घोषित कर दिया था। जहां छठ पर्व पर जिला प्रशासन के द्वारा पूजा अर्चना करने से मना करने पर स्थानीय युवाओं में रोष व्यक्त था। जहां गुरुवार को स्थानीय युवाओं की टोलियों ने एकजुट होकर हिम्मत जुटाते हुए छठ गंगा घाट के किनारे जमी मिट्टी को कुदाल व फावड़े से काटकर पूजा अर्चना करने योग्य बनाने में जुट गए। उधर स्थानीय युवकों ने बताया कि अगर जिला प्रशासन थोड़ी सी पहल करें तो ओझा टोली पुरानी साहिबगंज गंगा घाट पर भी छठ पूजा करने वाले श्रद्धालु आसानी से पूजा अर्चना कर पाएंगे। वही स्थानीय युवकों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि अगर गंगा नदी के किनारे जमी मिट्टी के ढेर को काटकर समतल कर दिया जाए तो गंगा नदी में निचले हिस्से में बनाए गए सीढ़ी पर श्रद्धालु आसानी से पूजा अर्चना कर लेंगे। वही गंगा नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए अगर एक यूनिट एनडीआरएफ टीम को संध्या अर्घ्य व प्रातःकालीन अर्घ्य के समय तैनात कर दिया जाएगा तो आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहूलियत मिलेगी। हालांकि स्थानीय युवाओं की टोलियों ने अपनी हिम्मत नहीं हारते हुए गंगा नदी में जमी मिट्टी को काटने का फैसला करते हुए खुद से छठ घाट को बनाने में जुटे हुए थे।

Leave a Comment