साहिबगंज: झारखंड मुक्ति मोर्चा की संगठन एवं सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन में शामिल हो रहे हैं। जहां स्टार प्रचारक राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी का झामुमो पार्टी में स्वागत कर रहे हैं। उधर राजमहल विधायक एमटी राजा ने कहा कि झारखंड सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वन कर रही है जिससे सभी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सरकार झारखंड के गरीब, शोषित, वंचित व अल्पसंख्यक की आवाज है जहां सरकार की सकारात्मक सोंच और कार्य से प्रभावित होकर भाजपा सहित अन्य दल के लोग बड़े पैमाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। वही घाटशिला की जनता ने ठाना है सोमेश सोरेन को ही जीत दिलाना है। जहां घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में बतौर स्टार प्रचारक राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने घाटशिला क्षेत्र से महागठबंधन समर्पित झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के जीत सुनिश्चित करने एवं संगठन सरकार मजबूती प्रदान करने के लिए घाटशिला के आमजन के बीच लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा व राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा भी घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।









