
साहिबगंज: सदर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में राहुल रौशन मरांडी ने सोमवार को सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडू के समक्ष अपना पदभार ग्रहण कर लिया। जहां इस मौके पर सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडू ने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पदभार ग्रहण करने से सरकारी कार्यों में तेजी आएगी। वही नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि आमजनों से जुड़ी हुई सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा एवं सरकार के द्वारा मिलने वाले खाद्यान्न को हर जरूरतमंदों के बीच आसानी से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।









