टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को रक्तदान के लिए सम्मान, विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बड़ी उपलब्धि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: विश्व रेड क्रॉस सोसायटी दिवस के मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को गुरुवार को जीवन रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यूनियन को यह सम्मान सर्वाधिक यूनिट रक्त संग्रहण करने के लिए प्रदान किया गया, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।



सम्मान समारोह में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर अनुमंडलाधिकारी (SDO) शताब्दी मजूमदार, रेड क्रॉस सोसायटी के मानद महासचिव विजय सिंह समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



गौरतलब है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रक्तदान अभियान को सामाजिक दायित्व के रूप में लिया है और अब तक सर्वाधिक रक्त संग्रहण का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यूनियन द्वारा समय-समय पर चलाए गए रक्तदान शिविरों से सैकड़ों जरूरतमंदों को जीवनदान मिला है। इस सम्मान के जरिए यूनियन के सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें