टाटा मोटर्स जेनरल ट्रांसपोर्ट डिवीजन में स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित, कर्मचारियों में उमड़ी खुशी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 14 सितम्बर 2025: टाटा मोटर्स के जेनरल ट्रांसपोर्ट डिवीजन में एक भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिंहा, डिवीजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश तिवारी, ज्ञानदीप सिंह सहित यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्वागत करके की गई। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण भारती रानी ने दिया, कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।

महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी की प्रगति में सभी कर्मचारियों की भलाई और उन्नति निहित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सम्मान समारोह कर्मचारियों के बीच आपसी मेल-जोल, प्रेम और सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा, “जब कभी किसी मजदूर भाई को कठिनाई का सामना करना पड़े या मदद की आवश्यकता महसूस हो, तब हम सबको एकजुट होकर सहायता करनी चाहिए।” इसके अलावा उन्होंने आगामी वेतन समझौते के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि “आज कर्मचारियों के चेहरे पर जो मुस्कान है, वह हमेशा बनी रहे। यही मेरी कामना है।” उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी और कर्मचारियों के उत्साह और समर्पण की सराहना की।कार्यक्रम में ईआर की वरीय पदाधिकारी आंचल सिंहा, अखिलेश तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संबोधन देकर कर्मचारियों को प्रेरित किया।

The specified slider id does not exist.