Ranchi:भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने उन्हें हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ अधिवक्ता शुक्ल ने कहा कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत का न्यायिक कार्यकाल उत्कृष्ट और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए, जिनसे न्याय व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आए। न्यायिक क्षेत्र में उनके सुधारात्मक कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।
राजेश शुक्ल ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नेतृत्व में भारत की न्यायपालिका और मजबूत, पारदर्शी और विश्वस्तरीय बनेगी। उन्होंने कहा कि नए मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल में भारतीय न्याय व्यवस्था नई ऊँचाइयों को छुएगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सम्मान प्राप्त करेगी।









