सुरदा माइन्स में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रमिकों ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

घाटशिला, 5 अगस्त 2025
झारखंड राज्य निर्माता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर आज सुरदा माइन्स में कार्यरत श्रमिकों ने गहरे सम्मान और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुबह प्रथम पाली में काम शुरू होने से पूर्व श्रमिकों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे पूरा परिसर भावुक माहौल में डूब गया।

इस मौके पर श्रमिक प्रतिनिधि सुभाष मुरमू, दाखिन हाँसदा, सुनील हेम्ब्रम, सुनील मुरमू समेत कई अन्य मजदूरगण उपस्थित रहे। सभी ने दिशोम गुरु के आदिवासी समाज और झारखंड राज्य निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment