साहिबगंज: भारत सरकार के रेल मंत्रालय के द्वारा मालदा रेलमंडल ने सलाहकार समिति के रूप में साहिबगंज शहर के रहने वाले जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंहा को इसका सदस्य बनाया है। जहां इस बाबत सुनील कुमार सिंहा ने बताया कि वे जल्द ही मालदा रेलमंडल के उच्च अधिकारियों के साथ इस कमेटी के एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे है जिसमें वे पूर्व रेलवे के उपेक्षित साहिबगंज रेल क्षेत्र की रेल सुविधाओं और रेलयात्रियों को कैसे अधिक से अधिक सुविधा प्रदान हो इस दिशा में अपनी बातों को रखेंगे और इसमें अपेक्षित सुधार करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। वही उन्होंने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि रेल यात्रा के दौरान होने वाली असुविधाओं या सुधार के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव उन्हें कमेंट या मैसेज में दें ताकि वे उनकी आवाज एवं महत्वपूर्ण सुझाव को इस बैठक में रखते हुए साहिबगंज शहर को उसका पुराना गौरव लौटा सकें।









