भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश महामंत्री ने ली समीक्षा बैठक, अभियान में तेजी लाने का कार्यकर्ताओं से किया आह्वान।

SHARE:

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन महापर्व के तहत चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए झारखंड प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर का दौरा किया। बिस्टुपुर के तुलसी भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मीरा मुंडा, अभियान के जिला संयोजक डॉ. राजीव, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं संजीव सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

आदित्य साहू ने दिए अभियान को तेज करने के निर्देश

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि यह अभियान भाजपा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का एक अवसर है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को बस्ती क्षेत्रों में कैम्प लगाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें हर व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए।

सांसद ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का दिया निर्देश

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा, “यह अभियान सिर्फ सदस्यता संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भाजपा की विचारधारा और नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा।”

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा का बयान

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि विभिन्न मंडलों में सदस्यता प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत पर विश्वास जताते हुए कहा कि तय समयसीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त होगा। बैठक में पूर्व मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गुँजन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, शांति देवी, सुबोध झा, संजीत चौरसिया, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव राय, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, अमित अग्रवाल, मंजीत सिंह, मुचिराम बाउरी, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, पोरेश मुखी समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी और धन्यवाद ज्ञापन अभियान संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें