Snatching Case Solved, Two Accused Arrested : बिष्टुपुर में छिनताई के मामले का पुलिस ने किया खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  बिस्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कीनन रेडियम के पास बीते शनिवार (17 फरवरी) को एक महिला के साथ छिनतई की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चले कि महिला अपने घर लौट रही थी, तभी दो अज्ञात स्कूटी सवार युवकों ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शलान  अंसारी (18.5 वर्ष) और मो. नावेद (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आजादनगर और आजाद बस्ती मांगो के रहने वाले हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में यह सामने आया कि मुख्य आरोपी अर्शलान अंसारी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना आजादबस्ती कांड सं. 198/2024 (16 जुलाई 2024) – आईपीसी की धारा 191/190/115(2)/117(2)/109/552/351(2) बीएनएस और थाना आजादबस्ती कांड सं. 199/2021 (10 जुलाई 2021) – धारा 387/341/342/323/324/326/307/379/34 आईपीसी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है, जिसमें लेनोवो लैपटॉप, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (IMEI: 867972058868870121, 86797205886888),  डिजिटल एमर्स कार्ड (संख्या 5697 7482 1486) एक अन्य एटीएम कार्ड (संख्या 6523 3403 1700 6513), एक काले रंग की स्कूटी (नंबर JH05DU3186), चोरी का दूसरा मोबाइल (IMEI-1: 867663049007377, IMEI-2: 867663049007369)



पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल अभियान में विधुतपुर थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से पु.नि सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, पु.अ.नि संजय कुमार, पु.अ.नि रंजीत यादव, पु.अ.नि सोनू कुमार, स.अ.नि. गुलाब अंसारी एवं बिस्टुपुर थाना सशस्त्र बल सहित अन्य शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें