Jamshedpur : शहर में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा और मानगो पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कुल छह तस्करों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेसवार्ता में दी। पुलिस ने दोनों जगहों से मिलाकर 60 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है।
सीतारामडेरा से दो गिरफ्तार | 15 पुड़िया बरामद
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और 740 रुपये नकद के साथ दो आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—
बादल बनिया (25), देवनगर राजेंद्र आश्रम
गौरव राम, इंद्रानगर
दोनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
बादल बनिया पर कुल 8 मामले दर्ज हैं—साकची में 2, सीतारामडेरा में 5, जुगसलाई में 1। वह पहली बार 2015 में जेल गया था।
गौरव राम पर 5 मामले दर्ज हैं—साकची में 1 और सीतारामडेरा में 4।
मानगो से चार गिरफ्तार | 45 पुड़िया बरामद
मानगो और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर और 6650 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी हैं—
शिवाजी गोप उर्फ बाड़ू (25), कपाली तमुलिया
सर्जन कुमार उर्फ साजन (23), बालीगुमा सुकना बस्ती
अता मोहम्मद (25), मुंशी मुहल्ला, नजरिया स्कूल के पास
टुनटुन यादव (26), गौड़ बस्ती
छापेमारी टीम में डीएसपी मुख्यालय वन भोला प्रसाद सिंह, सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, एएसआई पतरस भेंगरा समेत पुलिस बल के अन्य सदस्य शामिल थे।









