Chandil : Savita Mahto ने शनिवार को Chandil प्रखंड अंतर्गत चिलगु स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कल्याणपुर में चार अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
यह निर्माण कार्य Jharkhand Education Project Council के तहत कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 36.01 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
विधायक सविता महतो ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि नए कक्षों के निर्माण से विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और कक्षाओं की कमी की समस्या दूर होगी।
उन्होंने संवेदक (ठेकेदार) को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि छात्रों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, शंकर लायेक, मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघन सिंह, ग्राम प्रधान कामदेव दास, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा बच्चों को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।








