सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न, मनमोहन सिंह राजपूत बने अध्यक्ष

SHARE:

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक संघ का बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को आदित्यपुर स्थित अटल पार्क भवन में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

घोषित परिणाम के अनुसार मनमोहन सिंह राजपूत को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया, वहीं सिकंदर महतो को एक बार फिर जनरल सेक्रेटरी का दायित्व सौंपा गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष: मनमोहन सिंह राजपूत

वरीय उपाध्यक्ष: राजेश साहू, मोहम्मद दिलदार अंसारी, सुमंत महंती, रवि शेखर सिंह

उपाध्यक्ष: सुनील कुमार सिंह, आर.के. वर्मा, लक्ष्मण महतो, राणा राज बाग जी, अनीता बेहरा

जनरल सेक्रेटरी: सिकंदर महतो

जॉइंट सेक्रेटरी: गणेश चंद्र महतो, नरेंद्र महतो, अरविंद कुमार शर्मा, बेबी महतो, दिलीप गुप्ता, अमितेश अमर मोदक, भीष्म देव सिंह

कोषाध्यक्ष: विष्णु नारायण सिंह

एग्जीक्यूटिव मेंबर: करमू मंडल, चंदन कुमार, सुजीत रजक, बलराम तांती, विष्णु उरांव, शोभा महतो, स्वप्न कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मण सरदार, गणेश चौबे, पिनाकी रजक

प्लानिंग कमेटी अध्यक्ष: अखिलेश प्रसाद


संकल्प और उपस्थिति

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने घोषणा की कि आने वाले कार्यकाल में वे जिले में खेलों के आधारभूत ढांचे को सशक्त करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुवेंदु दुबे और झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर निशिकांत पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा रुद्रनाथ सिंह देव ने की।

Leave a Comment