सरायकेला: तिमनिया गांव में करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

SHARE:

सरायकेला। थाना क्षेत्र अंतर्गत तिमनिया गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में चल रहे टेबल पंखे के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से 7 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। उस समय बच्चा घर में अकेला था। अचानक पंखे के वायर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे टेबल और पंखे में करंट दौड़ गया। मासूम जैसे ही टेबल को छूआ, उसे जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो बच्चे को फर्श पर अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर फैलते ही पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया।

Leave a Comment