Seraikela:सरायकेला के तेलीसाई टोला में एक 45 वर्षीय मसाला कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रंजन साहू के रूप में हुई है, जिन्होंने बुधवार को अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई हुई थी। जब वह वापस लौटीं तो घर के अंदर पति को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी को आत्महत्या का एक संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।









