सियाडीह में संत मैरी एलुमनी एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

SHARE:

Adityapur  : Saint Mary Alumni Association (SMAA) के तत्वावधान में धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत सियाडीह गांव स्थित विद्या ज्योति मिडिल स्कूल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच तथा बच्चों में जन्मजात बीमारियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। नेत्र जांच में Purnima Netralay का सहयोग रहा, जबकि बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में Sri Sathya Sai Sanjeevani Hospital, जमशेदपुर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर सभी जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य फादर वेरोन डी’सूजा एवं विद्या ज्योति मिडिल स्कूल, सियाडीह के प्राचार्य फादर एलेक्स की प्रेरणादायक भूमिका रही।

कार्यक्रम में SMAA के अध्यक्ष शशि तिवारी, पूर्व अध्यक्ष गुरूशरण सिंह, महासचिव अमृता धनजल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सहित अश्विनी छाबड़ा, तेज सिंह, मनजोत सिंह गिल एवं प्रीति सैनी समेत कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Comment