सरायकेला में बड़े पैमाने पर पुलिस पदस्थापन, लंबे समय से जमे थानेदारों का हुआ तबादला

SHARE:

Seraikela:विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक ने जिले के कई थानों में व्यापक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही पद पर जमे थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह कदम जिले में law & order की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।



तबादला व पदस्थापन सूची इस प्रकार है:

रामचंद्र रजक, चांडिल अंचल निरीक्षक —> गम्हरिया थाना प्रभारी

राजू, प्रतीक्षारत —> ट्रैफिक थाना प्रभारी

राजेश सिंह —> चांडिल अंचल निरीक्षक

बजरंग महतो —> ईचागढ़ थाना प्रभारी

सोनू कुमार —> चौका थाना प्रभारी

विपुल ओझा —> राजनगर थाना प्रभारी

रामरेखा पासवान —> आमदा ओपी प्रभारी

विनय कुमार सिंह —> सिनी ओपी प्रभारी




एसपी ने कहा— “विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक कदम”

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए यह रूटीन प्रशासनिक कदम है। आने वाले त्योहारों व भीड़भाड़ वाले मौसम को देखते हुए यह बदलाव प्रभावी साबित होंगे।

Leave a Comment