पहले ही प्रयास में नम्रता महतो बनीं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सरायकेला का बढ़ाया मान

SHARE:

Seraikela:झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी परीक्षा के घोषित परिणाम में सरायकेला जिले की बेटी नम्रता महतो ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

सरायकेला के मानिक बाजार गांव की रहने वाली नम्रता की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।


नम्रता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहनों, दोस्तों और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर भरोसा रखें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

नम्रता की मां प्रभाती महतो आंगनबाड़ी सेविका हैं, जबकि उनके पिता आस्तिक चंद्र महतो एलआईसी एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। उनके परिवार में दो छोटे भाई-बहन—तनमय और तमन्ना—भी हैं।


नम्रता की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे सरायकेला जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है, यह नम्रता ने साबित कर दिखाया है।

Leave a Comment