सरायकेला में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो जावा नष्ट – एक गिरफ्तार

SHARE:

Seraikela:सरायकेला–खरसावाँ जिले में उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
गम्हरिया थाना क्षेत्र के उकाम गांव में बुधवार को छापामारी अभियान चलाकर एक अवैध चुलाई भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

अभियान के दौरान करीब 400 किलोग्राम जावा (किण्वित महुआ) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई।

इस कार्रवाई में अवैध भट्टी संचालक सोनाराम मुर्मू को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की रोकथाम के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

अभियान में उत्पाद विभाग की टीम के साथ अखिलेश कुमार, सौदागर पंडित, बरियार हेंब्रम, रंजीत कुमार और गृह रक्षक बल के अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Comment