अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Seraikela:उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने शनिवार को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम हरिभंजा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान नरेश कुमार मंडल के आवास से 29 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 261 लीटर आंकी गई। वहीं, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया।
सरायकेला उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए नियमित और सघन छापेमारी अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
छापेमारी दल में अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, उत्पाद (प्रहार बल) सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक और उत्पाद विभाग की पूरी टीम शामिल रही।

Leave a Comment