Jamshedpur :लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में भक्ति और सेवा का माहौल चरम पर है। इसी क्रम में सामाजिक सेवा संघ ने शनिवार को गोविंदपुर चांदनी चौक स्थित शिविर में व्रतधारी श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क लौकी वितरण किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी अनूप कुमार महतो ने किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं को लौकी प्राप्त होने पर उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी पहल से जरूरतमंद परिवारों को पर्व की तैयारियों में बड़ी सहूलियत मिलती है।
मुख्य अतिथि राजेश सामंत, सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष सह झामुमो नेता ने कहा कि—
“इस कार्यक्रम का उद्देश्य छठ महापर्व की पवित्रता के साथ-साथ सामाजिक सहयोग और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। संस्था भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनसेवा कार्य करती रहेगी।”
इस अवसर पर मुखिया शिवलाल लोहरा, महिला अध्यक्ष रूपम सिंह, आमोद कुमार मंडल, विजय यादव, आनंद भारती, रंजन कुमार, विश्राम प्रसाद, सतीश सिन्हा, शशि लोहरा तथा छोटे सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने सामाजिक सेवा संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छठ पर्व की तैयारी और सामुदायिक सहयोग दोनों को बल मिलता है।









